Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बीडीओ ने मॉडल बूथ घरचित और बथावर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

न्दौली,
सकलडीहा। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के सातवें और आखिरी फेज के 01जून शनिवार को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मॉडल बूथ ग्राम पंचायत बथावर के कंपोजिट विद्यालय और मॉडल बूथ ग्राम पंचायत घरचित के कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण खण्ड विकास अधिकारी के. के. सिंह द्वारा किया गया और मॉडल बूथ की ब्यवस्थाओ का जायजा लिया गया l वहीं उपस्थित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और सचिव को बुलावा टीम के माध्यम से अधिकाधिक मतदान कराने हेतु निर्देशित किया गया।

फोटो: ग्राम पंचायत घरचित के मॉडल बूथ का निरीक्षण कर जायजा लेते हुए बीडीओ के के सिंह व अन्य 

श्री सिंह ने वोटिंग के दौरान तपती धूप में भी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओेंं की लगी लम्बी कतारें और बढ़ चढ़ कर मतदान करने के हौसले को देख माना कि मतदान का उच्च प्रतिशत चुनावी मुकाबला को काफी दिलचस्प बना देगा। प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान मतदाताओें को रिझाने में पूरी ताकत झोंक दी है। जिसका परिणाम है कि वृद्ध और विकलांग मतदाताओं ने भी बढ़ चढ़ कर मतदान किया है।


फोटो: ग्राम पंचायत बथावर के मॉडल बूथ का निरीक्षण कर जायजा लेते बीडीओ के के सिंह व अन्य 

निरीक्षण के दौरान सचिव गणेश अहीर, पवन दूबे, प्रधान प्रतिनिधि बथावर अर्जुन मौर्या, प्रधान प्रतिनिधि घरचित सुरेश यादव, संतोष यादव समेत ग्राम पंचायत के बी एल ओ, पंचायत सहायक, ग्राम रोजगार सेवक, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ती उपस्थित रही l 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ