Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोपी गिरफ्तार

युवती को मुक्त कराकर किया गया परिजनों के हवाले 

चंदौली,
सैयदराजा। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को शादी का झांसा देकर किशोरी को भगाने वाले आरोपी सुनील सोनकर को लुधियाना पंजाब से गिरफ्तार किया गया। वहीं भगाई गई किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर मेडिकल मुआयना कराते हुए परिजनों को सौंप दिया। गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध थाना हाजा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।

फोटो: थाना सैयदराजा में पुलिस टीम के साथ सुनील सोनकर 

थाना प्रभारी सत्यनारायण मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव से गायब युवती के पिता द्वारा 13 फरवरी 2024 को अपनी पुत्री को एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप मे रिपोर्ट दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन कर कई तरह से जॉच पड़ताल किया जा रहा था ।

जब युवक का लोकेशन लुधियाना पंजाब में मिला तो पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए मंगली निची ईश्वरी कालोनी थाना फोकल प्वाइन्ट् लुधियाना पंजाब से किशोरी को सकुशल बरामद कर हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी सत्यनारायण मिश्रा ,उ0नि0 धर्मदेव प्रसाद, हे0 कां0 रुप नारायण सिंह, म0कां0 प्रियंका सिंह शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ