Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जरूरतमंदों के लिए खाकी रक्तवीर बनकर करेगी मदद,रक्त के अभाव में नहीं होगी किसी की मृत्यु

चंदौली : विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर बाबा कीनाराम स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय चन्दौली सम्बद्ध पं0 कमलापति त्रिपाठी जिला संयुक्त चिकित्सालय चन्दौली में चिकित्सक/ विशेषज्ञों की टीम की देखभाल में शुक्रवार को पुलिस कर्मियों द्वारा रक्तदान किया गया।

दरअसल, पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार के पहल पर अधीनस्थों से किए गए आह्वान पर सभी आला अधिकारियों ने आम जन की सुरक्षा के लिए ठाना है कि उनके जिले में व किसी भी जरुरतमन्द को रक्त की कमी से मृत्यु नहीं होने दी जाएगी। जिसके क्रम में अलग-अलग सर्किल में रक्तदान शिविरों का आयोजन करा रहे हैं।

 पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने बताया कि रक्तदान करना बहुत नेक कार्य है। ऐसा करके हम किसी को नया जीवन प्रदान कर सकते हैं। जागरूकता की कमी होने के कारण कई बार मरीजों को रक्त नहीं मिल पाता जिससे उनको बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। हमारा मुख्य उद्देश्य समाज में रक्तदान को लेकर भ्रान्तियों को दूर करना हैं। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग रक्तदान करने हेतु प्रेरित हो। जिससे थैलेसीमिया मरीजों को और दुर्घटना/ सर्जरी में पीड़ितों/मरीजों को समय से रक्त उपलब्ध हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ