चंदौली, नौगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को प्रातः 12 वर्षीय नाबालिग बालिका का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।
मिली जानकारी अनुसार मृतका अपनी दो सहेलियों के साथ विगत रात अपने गांव में आयोजित एक शादी समारोह में गयी थी। आज प्रातः शादी समारोह से कुछ दूरी पर नाबालिग बालिका का शव बरामद हुआ है।
अधिकारीगण व फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मु.अ.स. 64/2024 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा घटना के अनावरण के लिए 03 टीमों का गठन किया गया है।
0 टिप्पणियाँ