चंदौली,सैयदराजा। थाना स्थानीय पर दर्ज पूर्व मुकदमें में कस्बा के वार्ड नं. 08 सुभाषनगर निवासी अमित कुमार यादव पुत्र कृपाशंकर यादव निवासी को जेठमलपुर तिराहे के पास से बुधवार को 2:30 बजे गिऱफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है ।
थाना प्रभारी सत्यनारायण मिश्रा ने बताया कि दिनांक 11.06.2024 को थाना स्थानीय पर वादिनी द्वारा तहरीर दिया गया कि वह थाना सैयदराजा क्षेत्रान्तर्गत किराये का मकान लेकर रहती है। मकान मालिक कृपाशंकर यादव के पुत्र अमित यादव के द्वारा वादिनी के नहाते समय का वीडियो बना लिया उसके बाद वीडियो के वायरल करने की धमकी के आधार पर ब्लैकमेल करने लगा। इस बात की सूचना अमित यादव के पिता को दी तो उस समय डाट कर समझा बुझाकर मामले को शान्त किया गया उनके मकान से निकल कर कही अन्यत्र जगह रहने लगी।
दिनांक 06.06.2024 को समय करीब 11.00 बजे वादिनी चन्दौली मार्केट मे कुछ सामान खरीदने के लिये आयी थी उसी समय अमित यादव के द्वारा वादिनी के मोबाइल पर फोन करके फोटो विडियो डिलीट करने के बहाने अपने दुकान पर बुलाया गया और किसी नशीले पदार्थ को पिलाकर वादिनी के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया और वादिनी का फोटो विडियो भी वायरल कर दिया।
वादिनी से प्राप्त तहरीर के आधार पर स्थानीय थाना पर मु.अ.सं. 89/2024 धारा 354/376/328/506 भादवि व 66 ई आई.टी.एक्ट पंजीकृत कर तलाश जारी था जिसके क्रम में उपरोक्त की गिरफ्तारी की गई है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 सत्यनारायण मिश्र, का0 गुंजन तिवारी, का0 शंकर प्रसाद ,का0 अजीत मिश्रा थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली ।
0 टिप्पणियाँ