चंदौली,धानापुर।थाना क्षेत्र के ग्राम तोरवां में गुरुवार को पंचायत भवन का ताला तोड़कर प्रिन्टर की चोरी करने वाले आरोपी कौशिक पुत्र धर्मवीर उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम सिरसी थाना अलीनगर जनपद चन्दौली को गांव वालों के मदद से शुक्रवार को पकड़ लिया गया। जिसके पास से चोरी करने हेतु प्रयोग किये उपकरण व चोरी का प्रिन्टर मिला तथा एक व्यक्ति मौके से भाग निकला। जिसको थाना हाजा पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया।
थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान तोरवां कमलेश कुमार गुप्ता द्वारा गुरुवार को तहरीर दिया गया कि ग्राम तोरवां में पंचायत भवन का ताला तोड़कर उसमें रखे प्रिन्टर को दो अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किया गया है।तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मु.अ.सं. 77/2024 धारा 380, 411 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था।
मय पुलिस टीम द्वारा गस्त किया जा रहा था जिसके दौरान ग्राम तोरवां में पंचायत भवन का ताला तोड़कर उसमें रखे प्रिन्टर को चोरी करने वाले एक व्यक्ति को गांव वालों के मदद से चोरी में प्रयोग किये एक लोहे का सिल्वर कलर के उपकरण के साथ पकड़ लिया गया। उसके पास से चोरी का एक अदद प्रिंटर कम्पनी canon माडल नं0 PIXMA TS3370S और एक टूटा हुआ ताला मिला वहीं एक व्यक्ति मौके से भाग निकला।
पुलिस से पूछताछ में अभियुक्त उपरोक्त ने अपनी गलती की माफी मांगते हुए बता रहा है कि साहब मैं तथा मेरा साथी जो मेरा मामा लगता है, मेरे नानी के भैया का लड़का है। हम दोनों मिलकर चोरी करने के लिये पंचायत भवन में घुसे थे और वहां से प्रिन्टर को चुरा लिया था तभी गांव के लोगों ने देख लिया और उसकी सूचना पुलिस को दे दिया गया। हम लोग पूर्व में भी कई जगहों पर चोरी किये हैं । हम लोग सरकारी भवन तथा खड़ी ट्रकों में ज्यादा चोरी करते हैं। जिसमें मेरा साथी मेरा पूरा सहयोग करता है।
अभियुक्त कौशिक का आपराधिक इतिहास इस प्रकार से है।
1. मु0अ0सं0 125/2023 धारा 34, 380, 411, 414 भा0द0वि0 थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर
2. मु0अ0सं0 133/2023 धारा 34, 380, 411, 414 भा0द0वि0 थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर
3. मु0अ0सं0 136/2023 धारा 34, 411, 414 भा0द0वि0 थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर
4. मु0अ0सं0 060/2023 धारा 380 भा0द0वि0 थाना अहरौरा जनपद मिर्जापुर
5. मु0अ0सं0 165/2023 धारा 380, 457 भा0द0वि0 कोतवाली चुनार जनपद मिर्जापुर
6. मु0अ0सं0 171/2023 धारा 380, 457 भा0द0वि0 कोतवाली चुनार जनपद मिर्जापुर
7. मु0अ0सं0 192/2023 धारा 380, 457 भा0द0वि0 कोतवाली चुनार जनपद मिर्जापुर
8. मु0अ0सं0 102/2023 धारा 380, 411 भा0द0वि0 थाना जमालपुर जनपद मिर्जापुर
9. मु0अ0सं0 188/2023 धारा 379, 411 भा0द0वि0 थाना अलीनगर जनपद चन्दौली
10. मु0अ0सं0 156/2023 धारा 379 भा0द0वि0 थाना चकिया जनपद चन्दौली
11. मु0अ0सं0 162/2023 धारा 380 भा0द0वि0 थाना चकिया जनपद चन्दौली
12. मु0अ0सं0 009/2023 धारा 60 उ0प्र0 आबकारी अधि0 थाना बबुरी जनपद चन्दौली
13. मु0अ0सं0 033/2023 धारा 380, 411 भा0द0वि0 थाना बबुरी जनपद चन्दौली।
14. मु0अ0सं0 074/2024 धारा 380,411 भा0द0वि0 थाना धानापुर जनपद चन्दौली।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
मे थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार सिंह उ0नि0 रमेश यादव चौकी प्रभारी नगवां, का0 आशीष कुमार, का0 सर्वेश कुमार थाना धानापुर जनपद चन्दौली शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ