Hot Posts

6/recent/ticker-posts

लेखपाल का निलंबन वापसी को लेकर संघ ने सौंपा ज्ञापन, एसडीएम की कार्रवाई को कहा तानाशाह

चन्दौली,सकलडीहा। तहसील में एसडीएम द्वारा तीन लेखपालों के खिलाफ अब तक निलंबन की कार्रवाई की जा चुकी है । हाल ही में महेसुआ के लेखपाल प्रेमानंद मौर्य को निलंबित किए जाने के विरोध में लेखपाल संघ ने शुक्रवार को चौथे दिन भी काली पट्टी बांध सांकेतिक धरने के माध्यम से तहसीलदार को ज्ञापन सौपा।

फोटो: तहसीलदार को ज्ञापन देते लेखपाल संघ 

लेखपाल संघ तहसील अध्यक्ष चंदन यादव के नेतृत्व में तहसीलदार को काली पट्टी बांध सांकेतिक धरने को लेकर ज्ञापन सौपा गया साथ ही निलंबन की कार्रवाई को वापस लेने तथा अतिरिक्त कार्यभार को तत्काल वापस लेने एवं अन्य मांगों को पूरा करने की बात कही जिस पर तहसीलदार राहुल सिंह ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

  बताते चले विभिन्न आरोपो सहित एसडीएम ने हाल ही में एक लेखपाल को निलंबित कर दिया निलंबन की कार्रवाई की जानकारी पर राजस्व कर्मियों में खलबली मच गई । एसडीएम की इस कार्रवाई को तानाशाही रवैया बताते हुए तहसील अध्यक्ष चंदन यादव ने कहा कि आए दिन लेखपालों का जानबूझकर उत्पीड़न किया जा रहा है जब कि शासन के महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर लाने में लेखपाल अपनी पूरी भागीदारी निभाने का कार्य करता है इसके बावजूद भी अपने कार्यक्षेत्र से अतिरिक्त कार्य के बोझ को लेकर लेखपाल कार्य करता है।

विगत दिनो हुए एसडीएम के निलंबन को तानाशाही बताते हुए निलंबित हुए लेखपालों को जल्द से जल्द बहाल करने तथा अन्य विभागीय कार्यवाहियों को समाप्त करने की बात कही। मांगे पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। इस बाबत तहसीलदार राहुल सिंह ने कहा कि संबंधित मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी 

मौके पर राजस्व कर्मी लेखपाल संघ अध्यक्ष चंदन यादव, सौरभ सिंह, रामप्रवेश, राकेश,वीरेंद्र कौशल, प्रेमानंद मौर्य, रामकेश, , विनय , बलवंत सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ