चन्दौली,
सैयदराजा। विकास सिंह पुत्र स्व0 वीरेन्द्र सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम लक्ष्मणपुर सोगाई थाना स्थाई ,धर्मेन्द्र यादव उर्फ सुरेन्द्र यादव उर्फ बच्चा यादव पुत्र रामउग्रह यादव उम्र 21 वर्ष निवासी बगही कुम्भापुर थाना स्थानीय,जसवन्त सिंह पुत्र उदयनारायण सिंह उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम गोई थाना चांद जिला भभुआ कैमूर(बिहार) के विरुद्ध थाना स्थानीय पर गैंगस्टर एक्ट मे कार्यवाही की गई है।
क्षेत्राधिकारी सदर राजेश राय ने बताया कि एसपी चन्दौली के निर्देशन में जनपद में अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे दिनांक 12.02.2024 को थाना क्षेत्र के ग्राम काजीपुर मे कोयले के बकाया रुपये को लेकर अभियुक्तगणो द्वारा एक व्यक्ति को जान मारने के नियत से फायर कर मौके से फरार हो गये जिनके विरूद्ध तमाम साक्ष्य संकलन की कार्यवाही से घटना मे प्रयुक्त एक अदद चमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।अभियुक्तगणो की आम जनता मे सोहरत आम अच्छी नही है जिनके डर वस जनता का कोई भी व्यक्ति इनके विरूद्ध न्यायालय व थाना मे गवाही देने का साहस नही कर पाता है जिनके विरूद्ध आज दिनांक 02.06.2024 को थाना सैयदराजा पर मु0अ0सं0 80/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त विकास सिंह का आपराधिक इतिहासइस प्रकार से है।
1.मु.अ.सं. 220/2018 धारा 323, 332, 353, 504, 506 भा0द0वि0
2.मु0अ0सं0 234/2022 धारा 323,506 भा0द0वि0
3. मु0अ0सं0 137/2022 धारा 308, 325, 427 भा0द0वि0
4.मु0अ0सं0 162/2016 धारा 323, 332, 353, 504, 506 भा0द0वि0
5. .मु0अ0सं0 20/2024 धारा 307, 504, 506 भा0द0वि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट
6.मु0अ0सं0 80/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवा. अधिनियम
अभियुक्त धर्मेन्द्र यादव उर्फ बच्चा यादव का आपराधिक इतिहास इस प्रकार है
1.मु0अ0सं0 20/2024 धारा 307, 504, 506 भा0द0वि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट
2.मु0अ0सं0 119/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम
3.मु0अ0सं0 212/2021 धारा 41,411,414 भा0द0वि0
अभियुक्त जसवन्त का आपराधिक इतिहास इस प्रकार है
1.मु0अ0सं0 20/2024 धारा 307, 504, 506 भा0द0वि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट
2.मु0अ0सं0 80/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवा. अधिनियम
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में प्र.नि. सैयदराजा सत्य नारायण मिश्र, का0 शंकर प्रसाद, का0 गुंजन तिवारी थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ