Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आत्महत्या करने के लिए उकसाने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

चंदौली,अलीनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम आलमपुर बिछड़ी वार्ड नं.05 के निवासी सुनील कुमार सोनकर तथा ओमप्रकाश सोनकर उर्फ छोटन पुत्रगण गोपीचंद को आत्म हत्या करने के लिए उकसाने के आरोप में पचफेड़वा हाइवे के पास से शनिवार को पूर्वान्ह 09.10 बजे गिरफ्तार कर अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है। 

फोटो: थाना अलीनगर पर पुलिस टीम के साथ सुनील कुमार सोनकर व ओमप्रकाश सोनकर 

 थाना प्रभारी अलीनगर शेषधर पाण्डेय ने बताया कि दिनांक 12.06.2024 को सूचना प्राप्त हुई कि की रितू देवी पत्नी सुनील कुमार सोनकर उम्र करीब 28 वर्ष द्वारा ससुराल में ही अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया गया। जिसके सम्बन्ध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर  मु.अ.सं. 111/24 धारा 306 भादवि पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्रवाई प्रचलित की गई।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में
प्रभारी निरीक्षक शेषधर पाण्डेय, निरीक्षक अपराध रमेश कुमार यादव, का0 अभिषेक सिंह,का0 रमेश चौहान थाना अलीनगर जनपद चन्दौली शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ