चन्दौली। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 76 चंदौली से विजयी प्रत्यासी वीरेंद्र सिंह ने कहा की हम अपनी जीत का श्रेय लोक सभा चंदौली की जनता ,कार्यकर्त्ता व्यापारी, और किसानों सभी को देता हूं ।उनके अथक परिश्रम और इंडिया गठबंधन के नेक नियति का परिणाम है की आज जनता ने मुझे अपने सेवक के रूप मे चुना।
मेरा अब यह परम कर्तव्य है की मै लोक सभा चंदौली से किया हुआ वादा पूरा करू और यहाँ के व्यापारी, किसान, युवाओं मजदूर सबको सामान सम्मान दू।
मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल की जमकर वायरल हो रही विडियो पर उठी इस्तीफे की मांग
मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान कहा था कि जिस दिन सपा प्रत्याशी वीरेन्द्र सिंह की जीत होगी मैं अपना स्तीफा दे दूंगा। इसकी विडियो जमकर हो रही वायरल। वहीं लोगों ने मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल के इस्तीफे की मांग करने लगे हैं। देखते है कब इस्तीफा देंगे मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल।
0 टिप्पणियाँ