Hot Posts

6/recent/ticker-posts

तीन आपराधिक कानून के बारे में दी गई न्यायिक जानकारी

चंदौली। सकलडीहा तहसील सभागार में बुधवार को श्री रामबाबू यादव प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली के अध्यक्षता में केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन अपराधीक कानूनों अर्थात भारतीय न्याय संहिता 2023 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम संहिता 2023 के संदर्भ में ट्रेनिंग  कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

फोटो: सकलडीहा तहसील सभागार में 
न्यायिक जानकारी देते जनपद न्यायाधीश 

 कार्यक्रम के दौरान समस्त न्यायिक अधिकारीगण एल0ए0डी0सी0एस0 काउंसिल, पैरा लीगल स्वयंसेवक, एवं पैनल लॉयर को पूर्ण जानकारी दी गई। जिससे माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाया जा सके।


 इस मौके पर 1-रामबाबू यादव-/प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली, 2-परितोष श्रेष्ठ- अपर जनपद न्यायाधीश प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली,3-संदीप कुमार- अपर सिविल जज (सीनीयर डिवीजन) प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड चंदौली,4-इंदु रानी -सिविल जज (जूनियर डिवीजन) चंदौली,5-सुश्रीनूतन- सिविल जज (जूनियर डिवीजन)एफ0 टी0 सी0 प्रथम चंदौली,6-शिवानी -सिविल जज (जूनियर डिवीजन)एफ0 टी0 सी0 14वां फाइनेंस कमिशन चंदौली,7-ईशा राय सिविल जज (जूनियर डिवीजन) चंदौली,8-अमरनाथ यादव (चीफ डिफेंस काउंसिल) 9-मिथिलेश सिंह (डिप्टी चीफ) ममता आजाद, महेंद्र प्रताप सिंह (पैनल लायर) तथा अधिकारी गण एवं पीएलवी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ