Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले अभियुक्त पर गैंगस्टर एक्ट मे कार्यवाही

 जनपद सहित गैर जनपद में आधा दर्जन से अधिक मुकदमें में वांछित है आरोपी 

चंदौली,
धानापुर। पूर्व प्रकरण के संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार के निर्देशानुसार थाना बलुआ व धानापुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा शैलेन्द्र पाण्डेय उर्फ कवि पुत्र मिथिलेश पाण्डेय निवासी धरहरा थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली को मथेला नहर पुलिया के पास से दोपहर के 11.10 बजे गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 74/2024 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट में पाबंद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है 

फोटो: थाना बलुआ पर पुलिस टीम के साथ 
शैलेन्द्र पाण्डेय उर्फ कवि 

सीओ सकलडीहा रघुराज ने बताया कि वादी संध्या हास्पीटल धानापुर के प्रबंधक सुनील शर्मा पुत्र श्री रामजी शर्मा ग्रा० डेढवलियां पो० शहीदगांव थाना धानापुर जनपद चन्दौली के द्वारा दिनांक 15.03.2023 को लिखित तहरीर दी गई कि कुछ दिनो से अलग- अलग मोबाइल नम्बर से फोन करके 10 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। नही देने पर महिला से छेड़खानी रेप आदि मुकदमे में फंसाकर बर्बाद करने की धमकी दी जा रही है।

जिसके आधार पर थाना स्थानीय  पर मु0अ0सं0- 31/2023 धारा 388 भादवि पंजीकृत किया गया था। जिसे मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त की गिरफ्तारी की गई है 
पुलिस से पूछताछ में उपरोक्त अभियुक्त ने बताया कि मैं अपने साथी पवन दूबे पुत्र स्व0 राजेश्वर दूबे निवासी ग्राम बड़ौरा थाना धानापुर जनपद चन्दौली के साथ मिलकर अपने व अपने साथी के भौतिक, आर्थिक व दुनियाबी लाभ के लिए यह सब करता हुँ । मेरे विरूद्ध थाना सकलडीहा, थाना बलुआ, थाना धानापुर व थाना चन्दौली जनपद चन्दौली व गैर जनपद वाराणसी में विभिन्न धाराओं में कई मुकदमें पंजीकृत हैं।

शैलेन्द्र पाण्डेय उर्फ कवि का आपराधिक इतिहास इस प्रकार है 

1.मु0अ0सं0-377/2006 धारा147/148/323/504/427 भादवि थाना कोतवाली जनपद वाराणसी 
2.मु0अ0सं0-93/2008 धारा 323/352 भादवि थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली
3.मु0अ0सं0-109/2017 धारा 147/149/352/427/332/407 भादवि थाना सकलडीहा ज0 चन्दौली
4.मु0अ0सं0- 149/2020 धारा 420/406/504/506/120बी भादवि थाना बलुआ जनपद चन्दौली
5.मु0अ0सं0- 558/2021 धारा 147/148/149/171ई/506 भादवि थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली
6.मु0अ0सं0-220/2021 धारा 419/420/467/468/471 भादवि थाना व जनपद चन्दौली
7.मु0अ0सं0- 31/2023 धारा 388 भादवि थाना धानापुर जनपद चन्दौली
8.मु0अ0सं0- 74/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना धानापुर जनपद चन्दौली


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शैलेश कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक बलुआ जनपद चन्दौली मय टीम व प्रशान्त कुमार सिंह थानाध्यक्ष धानापुर जनपद चन्दौली मय टीम शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ