चंदौली,
धीना। गुरुवार को थाना क्षेत्र के एक गांव के बाल अपचारी को सोशल मीडिया पर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध आपत्ति जनक पोस्ट लिखकर प्रसारित किए जाने के आरोप में पुलिस अभिरक्षा में लेते हुए थाना स्थानीय पर मु0अ0स0-035/2024 धारा -504 भादवि व 67 आईटी एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
धीना थानाप्रभारी रमेश यादव ने बताया कि सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों पर धार्मिक उन्माद व आपत्तिजनक पोस्टों के माध्यम से धर्म समुदाय के बीच विद्वेष व अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु डॉ.अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक चंदौली के सख्त निर्देशों के अनुपालन मे सतत निगरानी की जा रही है जिसके क्रम मे आरोपी को पुलिस अभिरक्षा लेकर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाप्रभारी रमेश यादव थाना धीना जनपद चंदौली मय हमराह शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ