Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बीडीओ ने सचिवों संग किया बैठक : गावों में विकास कार्यों पर किया चर्चा

किसी प्रकार की शिथिलता पर कार्यवाही करने का दिया निर्देश 

चंदौली,
सकलडीहा। विकास खण्ड कार्यालय में बुधवार को बीडीओ के.के सिंह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत सचिवो की बैठक हुई। बैठक में विकास कार्यों सहित आगामी 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी पर चर्चा किया गया। 

फोटो: सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय पर सचिवों के साथ बैठक करते हुए बीडीओ केके सिंह

बैठक में बीडीओ ने वृक्षारोपण, योग दिवस, अमृत सरोवर, मनरेगा, पंचायत भवन, आरआरसी सेंटर, शौचालय निर्माण, पंचायत भवन,आवास सहित अन्य विकास कार्यो पर चर्चा किया। साथ ही शासन के मंशानुरूप विकास कार्यों को पूर्ण करने, बरसात से पूर्व गांवों में अभियान चलाकर साफ सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नही की जाएगी। 

 पंचायत भवन में नियमित रूप से पंचायत सहायक उपस्थित रहे। सड़क,नाली,खड़जा के साथ ही लोगो की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनकर निस्तारण करे। आमलोगों की संतुष्टि ही आपके कार्यो का मानक है। उन्होंने कहा समूह की महिलाओ को गांवो में काम मिले इस पर भी विशेष ध्यान दिया जाय। मनरेगा के तहत मजदूरों को काम दिया जाय।

इस मौके पर गणेश अहीर,पवन दुबे, अरविंद गौतम, प्रिया मौर्या, संजय यादव, महेन्द्र यादव, राजेश्वर पाल, शशीकांत, मनोज सिंह सहित अन्य सचिव मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ