Hot Posts

6/recent/ticker-posts

छत पर सोये हुए मजदूर की रहस्यमय ढंग से मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा जिला अस्पताल 

चन्दौली,
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के बढ़वलडीह गांव में छत के उपर सो रहे 38 वर्षीय मजदूर की सुबह शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के अनुसार पीएम रिपोर्ट आने के बाद किया खुलासा किया जायेगा।

बढवलडीह गांव निवासी स्व.रघुनंदन खरवार के दो पुत्र श्यामसुंदर खरवार और प्रमोद खरवार थे। जिसमें 38 वर्षीय श्यामसुंदर गांव के ही एक व्यक्ति के यहा मजदूरी का कार्य करता था। मंगलवार की रात वह गांव के ही एक कार्यक्रम में खाना खाने के बाद अपने मालिक के छत पर सोने चला गया। सुबह होने पर जब वह नही उठा तो। उसे जगाने के लिये उपर गये। लेकिन वह उठा नही। लोग उसे चिकित्सालय ले गए जहा चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि युवक नशे का आदि था। वह कई प्रकार का नशा करता था। जिसकी वजह से पत्नी भी उसे छोड़कर अलग रह रही थी। सम्भवतः अधिक नशा करने से उसकी मौत हो गई है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर स्थिती स्पष्ट हो पायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ