चन्दौली,सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के रैपुरा गांव के पास ड्रेन में गुरूवार की देर रात अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हाउस शिनाख्त के लिये रखवा दिया है। शुक्रवार को देर शाम तक शव का शिनाख्त नहीं हो पाया था।
रैपुरा गांव स्थित उकनी मनिहारा ड्रेन से गुरुवार की रात दुर्गन्ध उठ रही थी। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीण ने जाकर देखा तो एक महिला का शव पड़ा था। शव की सूचना पर मौके पर ग्रामीणो की भीड़ जुट गई। वही ग्राम प्रधान की इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुचकर शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक शव काफी पुराना है। जिसकी वजह से पूरी तरह सड़ चुका है। शरीर के आधे से अधिक हिस्से गल चुके हैं।
इस बाबत कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि एक 45 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला है। जिसका शिनाख्त अभी नहीं हो पाया है।
0 टिप्पणियाँ