Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बलात्कार का वांछित आरोपी गिरफ्तार

चंदौली,
चहनियाँ।बलुआ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0- 68/2024 धारा 506/366/376 भादवि थाना बलुआ जनपद चन्दौली का वांछित अभियुक्त रंजीत विश्वकर्मा पुत्र स्व0 मुन्ना विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम मजीदहा, थाना बलुआ जनपद चन्दौली को गंगा नदी पुल के पास तिरगावाँ से शनिवार को सुबह 04.00 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

फोटो: थाना बलुआ की पुलिस टीम के साथ रंजीत विश्वकर्मा 

बलुआ थाना प्रभारी शैलेश मिश्रा ने बताया कि वादी जीतेंद्र कुमार ने तहरीर दिया कि उपरोक्त अभियुक्त द्वारा उसकी पत्नि ज्योति कुमारी को दिनांक 01.05.2024 को शादी करने के नियत से बहला फुसलाकर भगा ले गया तथा पीड़िता का बलात्कार किया गया तथा जान से मारने की धमकी दिया गया।पीड़िता किसी तरह बचकर भाग कर दिनांक 05.06.2024 को घर आयी। वादी की तहरीर पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर  पंजीकृत कर तलाश की जा रही थी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार मिश्र, उ0नि0 अभिषेक शुक्ला चौ0प्र0 मारूफपुर, उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार, हे0का0 रजनीश सिंह, का0 प्रदीप मौर्या थाना बलुआ जनपद चन्दौली शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ