चंदौली,
सकलडीहा। विकास खण्ड सभागार मे बीडीओ के के सिंह की अध्यक्षता में नशा मुक्ति अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को पूर्वान्ह 11 बजे ऑनलाइन वेबिनार में सम्मिलित होकर नशा मुक्ति के सरकारी प्रयासों की उपस्थित अधिकारियो / कर्मचारियों तथा जन प्रतिनिधियों ने ली जानकारी। वहीं अपने जीवन में नशा न करने हेतु शपथ दिलाई गई l
श्री सिंह ने बताया कि नशा एक ऐसी बुराई है जो हमारे समूल जीवन को नष्ट कर देती है। नशे की लत से पीड़ित व्यक्ति परिवार के साथ समाज पर बोझ बन जाता है। युवा पीढ़ी सबसे ज्यादा नशे की लत से पीड़ित है। सरकार इन पीड़ितों को नशे के चुंगल से छुड़ाने के लिए नशा मुक्ति अभियान चला रही है। सोशल मीडिया के युग में आत्महत्या और नशीली दवाओं की लत की चुनौती से निपटने में बहुत मदद मिलेगी। नशा और आत्महत्या मुक्त समाज बनाने में युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाया जा सकता है।
ऑनलाइन वेबिनार में खण्ड विकास अधिकारी के. के. सिंह के साथ अवर अभियंता चन्द्र शेखर सिंह, ए डी ओ आई एस बी हवलदार यादव, ए पी ओ अभिनव पाण्डेय, नवनीत सिंह, दिनेश चौरसिया, मु.इस्तखार, समर वर्मा, सुजीत, महेन्द्र वर्मा, राम अवतार, भावेश त्रिपाठी, किरण प्रजापति, विजय कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ