Hot Posts

6/recent/ticker-posts

महामाया पालीटेक्निक कालेज के शिक्षक अभिषेक सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

परीक्षार्थी के साथ बदसलूकी करने का लगा आरोप

चन्दौली धानापुर। महामाया पॉलिटेक्निक कालेज धानापुर में विगत 26 जून को परीक्षार्थी व उसके अभिभावक के साथ बदसलूकी करने के आरोपित शिक्षक के विरुद्ध पुलिस ने विभिन्न धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया है। इस कार्रवाई के बाद से आरोपित शिक्षक एवं उसके सहयोगियों में हड़कंप मच गया है।

फोटो : आरोपित शिक्षक अभिषेक सिंह की फाइल फोटो 

धानापुर स्थित महामाया पॉलिटेक्निक कालेज में डिप्लोमा इन फार्मेसी की परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी प्रखर आनंद के साथ कक्ष निरीक्षक अभिषेक सिंह ने दुर्व्यवहार किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षार्थी के विरोध जताने पर उसका कैरियर बर्बाद करने की धमकी दी। दूसरे दिन प्रधानाचार्य से शिकायत करने कालेज पहुंचे परीक्षार्थी व उसके अभिभावक के साथ भी शिक्षक ने प्रधानाचार्य की उपस्थिति में दुर्व्यवहार किया। मामले का संज्ञान लेते हुए प्रधानाचार्य ने तत्काल उक्त कक्ष निरीक्षक को ड्यूटी से बाहर कर दिया था 

घटना से आहत अभिभावक ने शिक्षक की हरकत को लेकर थाने में लिखित तहरीर दिया। जिसपर पुलिस ने उक्त शिक्षक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और आगे की कार्यवाही में जुट गई है। 

इस मामले में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित शिक्षक के विरुद्ध प्रथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ