संदेश

जुलाई, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

डेढ़ावल क्षेत्र में लाखों की चोरी के बाद पुनः ताला तोड़कर चोरी का प्रयास हुआ असफल

चित्र
चंदौली । जनपद चंदौली के थाना कोतवाली सकलडीहा अंतर्गत डेढ़ावल पुलिस चौकी के महज दो सौ मीटर दूर स्थित कंपोजिट विद्यालय डेढ़ावल में विगत दिनों हुई लाखों की चोरी के बाद पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न किए जाने पर हौसलाबुलंद चोरों ने एक बार फिर निशाना बनाया।  ज्ञातब्य है कि विगत 23/24 मई ,2024 की रात्रि चोरों ने कंपोजिट विद्यालय डेढ़ावल में ताला तोड़कर पांच बड़ी बैटरी, दो इंवर्रटर, एक कंप्यूटर सेट, तीन सी.पी.ओ., चार्जर, साउंड सेट आदि चुरा लिया गया जिस घटना की प्रधानाध्यापक मदन राम शर्मा द्वारा प्राथमिकी भी दर्ज कराई गयी लेकिन महीनों बाद जब पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही हुई तो चोरों का हौसला और बढ़ गया।  बुधवार की रात पुनः चोरों ने विद्यालय में घुसकर स्मार्ट क्लास का ताला तोड़कर चोरी का अथक प्रयास किया गया लेकिन उपर नीचे भुनासी ताला लगे होने के कारण असफल हो गए। प्रधानाध्यापक व अन्य शिक्षक सुबह विद्यालय पहुँचे तो ताला टूटा देख सन्न रह गए। प्रधानाध्यापक द्वारा तुरंत 112 नंबर पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस को सूचना दी गयी जिस पर पुलिस ने पहुँचकर जाँच पड़ताल किया।  बताते च...

चंदौली एसपी ने किया 134 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण

चित्र
किसको कहां मिली तैनाती जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर  चंदौली । पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे द्वारा जनपद में कानून व्यवस्था व समायोजन के दृष्टिगत थानो पर 03 वर्ष की समयावधि पूर्ण होने के उपरान्त 134 पुलिसकर्मियों का बुधवार की देर रात स्थानांतरण किया गया है।इसमें मुख्य आरक्षी, आरक्षी व उर्दू अनुवादक शामिल हैं। इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डीया के निर्देशानुसार जिले में थानों पर तीन वर्ष की समयावधि पूर्ण होने वाले मुख्य आरक्षी, आरक्षी व उर्दू अनुवादक को कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर स्थानांतरण किया गया है। जानें किसको कहां मिली तैनाती?