चंदौली एसपी ने किया 134 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण

किसको कहां मिली तैनाती जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर 

चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे द्वारा जनपद में कानून व्यवस्था व समायोजन के दृष्टिगत थानो पर 03 वर्ष की समयावधि पूर्ण होने के उपरान्त 134 पुलिसकर्मियों का बुधवार की देर रात स्थानांतरण किया गया है।इसमें मुख्य आरक्षी, आरक्षी व उर्दू अनुवादक शामिल हैं।

इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डीया के निर्देशानुसार जिले में थानों पर तीन वर्ष की समयावधि पूर्ण होने वाले मुख्य आरक्षी, आरक्षी व उर्दू अनुवादक को कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर स्थानांतरण किया गया है।

जानें किसको कहां मिली तैनाती?