Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चंदौली में सिंचाई विभाग की बड़ी लापरवाही, खेती के ऐंन वक्त पर नलकूप नं.166 महीनों से खराब पड़ा

चंदौली, धानापुर। विकास खण्ड के छरबनिया गांव स्थित नलकूप संख्या 166 सिंचाई विभाग के ज़िम्मेदार अधिकारियों की घोर लापरवाही से महीनों से खराब पड़ा हुआ है। खेती की ऐंन वक्त पर नलकूप खराब होने से किसानों का गुस्सा फूटता जा रहा है।

फोटो: छरबनिया गांव स्थित खराब पड़ा नलकूप 

 भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के चन्दौली युवा जिलाध्यक्ष विजयकांत पासवान (गुड्डू) ने रविवार को जारी अपने एक बयान में बताया कि किसानों के धान लगाने का समय है और नलकूप महीनों से खराब पड़ा है, ऐसे में किसान काफी परेशान हैं। वहीं जनप्रतिनिधियों पर तंज कसते हुए कहा कि वे लोग केवल फोटो खिचवाने और भाषण बाजी में माहिर हो चुके हैं। हकीकत तो यह है कि जनता समस्याओं से त्रस्त है और अधिकारी मस्त है।

वहीं मण्डल सलाहकार वाराणसी पिंटू पाल ने बताया कि नलकूप को ठीक कराने में मात्र पांच फुट प्लास्टिक पाइप की आवश्यकता है जो जेईई साहब जनवरी से लेकर आज तक उपलब्ध नहीं करा पाये। उन्होंने बताया कि जिले में ऐसे तमाम नलकूप ख़राब पड़े हैं जिसकी सूचना से सबंधित अधिकारी अवगत भी है बावजूद अभी तक ठीक नहीं कराया गया।जिससे किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इससे साफ जाहिर होता है कि नलकूप विभाग अपने दायित्व से कितना लापरवाह हैं। वहीं जिलाधिकारी चंदौली निखिल टी फुंडे का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए जिले भर के खराब पड़े सभी नलकूपों को जल्द ही ठीक कराने की मांग की है।

 उन्होंने चेताया कि खराब पड़े नलकूपों को समय से ठीक नहीं कराया गया तो भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन का प्रतिमंण्डल धरना देने को बाध्य होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ