08 वाहनों को सीज करने के साथ ही 563000 रुपए सम्पूर्ण राजस्व कारित किया
चन्दौली। यातायात और जनपदीय पुलिस के संयुक्त प्रवर्तन की कार्यवाही में 312 वाहनों का चालान किया गया व 08 वाहनों को सीज किया गया। साथ ही 563000/-रुपए सम्पूर्ण राजस्व कारित किया गया।
यातायात प्रभारी सुरेन्द्र यादव, और क्षेत्राधिकारी रघुराज ने बताया कि बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु शहर के प्रमुख चौराहों ,तिराहों व सार्वजनिक मार्गो पर नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया व सभी को अवगत कराया गया कि सीटबेल्ट का प्रयोग व दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें।
वहीं प्रवर्तन की कार्यवाही में 312 वाहनों का चालान किया गया व 08 वाहनों को किया सीज कर दिया गया। साथ ही 563000 रुपए सम्पूर्ण राजस्व भी कारित किया गया।
0 टिप्पणियाँ