चन्दौली । जनपद में यातायात नियमों का उल्ल्घन करने तथा मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट न लगाये जाने वाले कुल 319 वाहनों का चालान करते हुए 7,01,500 रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। वहीं प्रमुख चौराहों पर यातायात अपराधों के विरूद्ध विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों के पालन के लिये जागरुक किया गया।
बता दें कि बढ़ती हुयी सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में जनपद के प्रमुख चौराहों तिराहों व सार्वजनिक मार्गो, पर लगातार भ्रमणशील रहकर यातायात पुलिस चंदौली द्वारा यातायात नियमों के पालन के लिये सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम के तहत रोड पर लोगो को जागरुक किया गया।
साथ ही साथ आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया।
वहीं सभी को अवगत कराया गया चार पहिया चालक "सीटबेल्ट" व दो पहिया वाहन चलाते समय "हेलमेट" का प्रयोग अवश्य करें।
0 टिप्पणियाँ