बोले, ग्राम पंचायतो को सामाजिक, आर्थिक एवं वैयक्तिक विकास की दिशा में प्रगतिशील करने के लिए सरकार कटिबद्ध
चन्दौली,सकलडीहा। शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक विकास खण्ड के दो ग्राम पंचायतो में जन चौपाल लगाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और लाभान्वित करने के क्रम में विकास खण्ड के डेढ़गांवा और फेसुडा में शुक्रवार को जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियो ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और निस्तारण किया।
बीडीओ के के सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायतो को सामाजिक, आर्थिक एवं वैयक्तिक विकास की दिशा में प्रगतिशील करने एवं समुदाय को निर्णय लेने में सक्षम बनाने के लिए सरकार कटिबद्ध है ।जनसमुदाय की आवश्यकताओं को चिन्हित व समेकित कर विभिन्न स्त्रोतों एवं योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। चौपाल में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं पीएम/सीएम आवास, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, दिब्यांग जनकल्याणकारी, पीएम किसान सम्मान निधि, बृद्धा, विधवा पेंशन चकरोड ,आवास, नाली, सीसी रोड, हैंडपंप, शौचालय इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं ग्रामीणों को बताया गया कि जाति,आय,निवास, जन्म, मृत्यु, आयु प्रमाण पत्र और परिवार रजिस्टर की नकल के लिए कोर्ट कचहरी या ऑफिसों का चक्कर नहीं लगाना होगा। अब ये सब सुविधाएं आपके ग्राम पंचायत में ही मिलेंगी।
इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी के.के.सिंह, एडीओ सहकारिता आशीष सिंह, सहायक अध्यापक अनिल कुमार मिश्रा, अलका यादव, मुख्य सेविका विद्यावती सिंह, कोटेदार योगेन्द्र सिंह, तकनीकी सहायक मनोज पाण्डेय, सचिव मनोज सिंह, संजय यादव, प्रधान प्रतिनिधि डेढ़गांवा अविनाश पासवान, प्रधान फेसुड़ा विमलेश यादव सहित काफ़ी संख्या में ग्रामवासी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ती, आशा कार्यकर्ती उपस्थित थी।
0 टिप्पणियाँ