भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच सन 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ और इसमें भारत विजय हुआ
चंदौली,धानापुर। अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शहीदगांव के एनसीसी कैडेटों ने कारगील युद्ध में शहीद हुए मां भारती के वीर सपूतों के याद में गुरुवार की शाम को कैंडल मार्च निकाला। जो विद्यालय परिसर से निकलकर शहीदगांव, श्रीकांतपुर, डेढ़ावल होते हुए वापस पुनः विद्यालय आकर प्रांगण में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण किया गया है।
एनसीसी आफिसर कैप्टन लाल बिहारी प्रसाद ने बताया कि 91 यूपी एनसीसी बटालियन मुगलसराय के समादेश अधिकारी कर्नल नारायण सिंह के आदेशानुसार कारगिल विजय में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले मां भारती के वीर सपूतों के याद मे विद्यालय के एनसीसी कैडेटों के द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया है।
उन्होंने कहा कि देश का सैनिक सरहद पर होता है तो मातृभूमि ही उसके लिए उसका घर परिवार आदि सब कुछ होता है, इसके हिफाजत के लिए वह अपने प्राणों तक का बलिदान दे देता है। कारगिल विजय दिवस एक दिवस मात्र ही नहीं यह सभी देश वासियों के लिए प्रेरणा दिवस भी है।
फोटो: शहीदगांव इण्टर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स कारगील युद्ध में शहीद हुए जवानों के याद दो मिनट का मौन रखते हुए
कैंडल मार्च के दौरान आशुतोष सिंह, दुर्गेश सिंह, शिवम् वर्मा, कैडेट्स ,व ग्रामवासियों ने भाग लिया।
0 टिप्पणियाँ