Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पौधारोपण करने व रक्षा करने का संकल्प लेंना जरूरी : अजय राय

आईपीएफ नेता अजय राय ने अपने वैवाहिक जीवन के तैंतीस वर्ष पुरे होने पर पत्नी गीता राय के साथ रसिया जंगल में कई फलदार व इमारती पौधें लगाया 

चन्दौली,चकिया। पेड़ जीवन की रक्षा के लिए बहुत जरूरी हैं लेकिन व्यवसाय के उपयोग लिए जंगल की जबरदस्त कटाई हो रहीं और कागज में आंकड़े पेश करने के लिए भले ही काफी पौधारोपण किया जा रहा हैं लेकिन आंकड़े बताते हैं उसमें कम ही पौधें की रक्षा हो पाती हैं।इसलिए जंगल का क्षेत्रफल कम होता जा रहा हैं।

फोटो : रसिया के जंगल में पौध रोपण करते आईपीएफ नेता अजय राय और उनकी पत्नि गीता राय 

एक तरफ तो प्रधानमंत्री जी मां के नाम पर पौधारोपण करने को कहते हैं दूसरी तरफ बड़े कार्पोरेट घरानों को जंगल काटने की खुली छुट दे रहें हैं. आज बहुत विरोध के बाद भी हम हसदेव की जंगल को नही बचा सके पर्यावरण प्रेमी ! आज रोजाना किसके शह पर इमारती लकड़ी कट रही हैं सबको मालूम हैं ! आज मौसम के हिसाब से पौधारोपण नहीं होता हैं,तारिख के हिसाब से होता हैं। ग्राम सभाओं में पिछले साल लगे पौधे की गंभीरता से जांच कराई जाए ! पौधे से हमें आक्सीजन मिलता हैं लेकिन निश्चित तारीख को पेड़ लगाते हुए कई जनप्रतिनिधि पौधें पकड़ कर फोटो खिंचवाने से क्या हमने अपने पौधारोपण के कर्तव्य को पुरा कर लिया। 

हर साल तो इसी तरीके से पौधारोपण होता है 

 क़रीब नगर पंचायत चकिया में पिछले कार्यकाल में आठ लाख का पौधारोपण हुआ था। हम कितने पौधे की रक्षा कर पाए ! हर साल ग्राम सभा में सरकारी लक्ष्य से पौधे पौधारोपण के लिए भेजे जाते हैं कितने आज सुरक्षित हैं ! आज व्यवसाय के लिए जंगल की अंधाधुंध कटाई हो रहीं हैं । आज चकिया के जंगल में कीमती पेड़ गायब हो गए हैं ! आज पेड़ भी फलदार कम लग रहें हैं ! और जंगल रक्षा की जबावदेही जंगल के मूलनिवासियों को जब तक नहीं दी जाएगी तब तक वन की रक्षा नहीं हो सकती हैं ! 

आज जंगल में बसें मूलनिवासियों को उजाड़ कर कार्पोरेट घरानों को दिया जा रहा हैं !

 पेड़ लगाने की सरकार व जंगल विभाग के पास कोई स्पष्ट रूपरेखा नहीं हैं एक तरफ सरकार व जंगल विभाग रोड के किनारे काफी पैसा खर्च कर पेड़ लगाती हैं और फिर रोड चौड़ीकरण करतें समय काट देती हैं ! कोयला व विभिन्न अयस्क कार्पोरेट घरानों को उपलब्ध कराने के चक्कर में कीमती जंगल को काट देती हैं और वहां बसें मूल निवासी विरोध करते हैं तो उनका दमन करते हैं। दूसरी तरफ एक पौधे को पौधारोपण करते समय फोटो खिंचवा कर नाटक करते हैं ! 

 पौधारोपण कर पर्यावरण की रक्षा करने की संकल्प लेने की सबको जबावदेही लेनी होगी !

 हमने हर साल रसिया जंगल में एक निश्चित जगह पर हर साल पौधारोपण करता हूं और उस लगाए पौधें की रक्षा भी करता हूं उसी का परिणाम हैं आज कई पेड़ आम ,अमरूद ,कटहल , आंवला सहित कई इमारती लकड़ी मौजूद हैं फलदार पेड़ फल भी दें रहें हैं ! आईपीएफ वनाधिकार कानून के तहत जो पुश्तैनी जगल की जमीन पर मालिकाना हक दिलाने की लड़ाई जरूर लड़ती हैं लेकिन जो नये तरीके से नई जगह जंगल कटाई करते हैं उसके हम विरोधी हैं ! पौधारोपण करने व रक्षा करने का संकल्प लें !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ