Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मूलभूत सुविधाओं की प्रतिपूर्ति बगैर ऑनलाइन हाजिरी एक अव्यवहारिक प्रक्रिया

चंदौली। 15 जुलाई सोमवार को संयुक्त शिक्षक शिक्षामित्र,अनुदेशक संघर्ष मोर्चा चन्दौली के पदाधिकारियों ने हजारों शिक्षकाें के साथ ऑनलाइन हाजिरी से पहले विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं के निदान हेतु जिलाधिकारी चन्दौली के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को ज्ञापन सौंपा।वहीं चेताया कि मांगों पूरी नहीं हुई तो प्रदेश नेतृत्व में आगामी 29 जुलाई को लखनऊ में विशाल धरने प्रदर्शन किया जायेगा।

दर असल विगत 08 जुलाई को जिले के समस्त शिक्षकों ने एक साथ एक नेतृत्व के अंतर्गत अपनी एकता का परिचय देते हुए 30 ई.एल, हाफ सी.एल, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, पुरानी पेंशन, गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति, नेटवर्क की उपलब्धता न होना, दुर्गम रास्ते, शिक्षामित्रों को समान कार्य समान वेतन, अनुदेशकों को न्यायालय द्वारा पारित आदेश सत्रह हज़ार मानदेय भुगतान आदि जैसी  अनेक मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति का निदान किए बिना ऑनलाइन हाजिरी को धरातल पर पूर्ण रूप से एक अव्यवहारिक प्रक्रिया बताकर विरोध किया गया और जिलाधिकारी चंदौली के माध्यम से उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है उनसे मांग किया है कि हमारी समस्याओं का अभिलंब निराकरण किया जाए उसके बाद हम लोग ऑनलाइन उपस्थिति देने के लिए तैयार हैं।

इसके बाद भी अगर सरकार अध्यापकों की मांगों को अनसुना कर देती है तो अध्यापक जिला मुख्यालय के साथ-साथ प्रदेश नेतृत्व ने 29 जुलाई 2024 लखनऊ की ओर विशाल धरने के लिए कूच करेंगे और जब तक उनकी मांगों का निराकरण नहीं कर दिया जाता है तब तक अपनी मांगों के समर्थन में धरना एवं विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे 

 इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, जिला महामंत्री उपेंद्र बहादुर सिंह, सुनील सिंह,संतोष सिंह, शहबाज़ आलम खान, संजय सिंह, अजय सिंह,इम्तेयाज खान, फैय्याज अहमद, आनंद पाण्डेय,अजय मिश्र,बलराम पाठक, सुरेन्द्र नाथ तिवारी,फाफा साहब भारती,राम दिलास, अरुण रत्नाकर, निठोहर सत्यार्थी, गिरिजेश कुमार दादा, विरेन्द्र यादव, कन्हैयालाल गुप्ता, इंद्रजीत यादव,अभिनव सिंह, संजय यादव,सुरेंद्रनाथ तिवारी, भूपेंद्र कुमार सिंह, विकास यादव, प्रभात कुमार गुप्ता, श्रीनिवास खरवार, रणविजय सिंह, नवीन सिंह, हीरा सिंह, दुर्गेश यादव,सुरेश कुमार,सुमन, अफसाना बेगम, सीमा यादव, श्वेता सिंह ,शबनम परवीन,काजल पाठक, आफीफा बानो, सहित काफी संख्या में शिक्षक सम्मिलित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ