Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रायबरेली की घटना में पुलिस पर दंडात्मक कार्रवाई आंदोलन की जीत : माले

महिला हिंसा की बढ़ती घटनाओं को लेकर 22 जुलाई को लखनऊ में होगा प्रदर्शन

लखनऊ, 18 जुलाई। भाकपा (माले) ने रायबरेली जिले के चुरुआ गांव में गैंगरेप-हत्या की घटना और पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई करने के बजाय सबूतों को नष्ट कर लीपापोती करने के मामले में बछरावां कोतवाली प्रभारी और चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर करने को आंदोलन की जीत बताया है।

राज्य सचिव सुधाकर यादव ने कहा कि न्याय होने तक संघर्ष जारी रहेगा। कहा कि रायबरेली की घटना बहुत गंभीर है। सबसे खराब भूमिका पुलिस की रही। पार्टी और ऐपवा ने जिला मुख्यालय पर लगातार प्रतिवाद किया। घटना की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग की है। हाथरस कांड की तरह, रात के अंधेरे में पुलिस ने पेट्रोल डालकर पीड़िता के शव को जला देने का काम किया। महिला हिंसा की घटनाएं चंदौली, बनारस, सोनभद्र, मिर्जापुर आदि जिलों में भी हुई हैं। 

श्री यादव ने कहा कि रायबरेली सहित प्रदेश में महिला उत्पीड़न, गैंगरेप, हत्या, अपहरण की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ 22 जुलाई सोमवार को राजधानी लखनऊ में परिवर्तन चौक पर माले व ऐपवा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ