Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चन्दौली के गौसपुर में दो सप्ताह से जला है ट्रांसफार्मर, जिम्मेदार बेपरवाह

ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर चेताया कि जल्द ही ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया तो वह बड़ा आन्दोलन करने को बाध्य होंगे 

चन्दौली,कमालपुर। क्षेत्र के गौसपुर में दो सप्ताह से ट्रांसफार्मर जला है। शिकायत के बाद भी अभी तक नहीं बदला गया। ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीणांचल में बिजली नहीं मिलने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को ट्रांसफॉर्मर के पास खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। 

फोटो: गौसपुर में ट्रांसफॉर्मर के पास खड़े होकर प्रदर्शन करते ग्रामीण 

किसान नेता दीनानाथ श्रीवास्तव ने कहा कि ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीणांचल के लोगो का उमस भरी गर्मी में जीना मुश्किल हो गया है। उन्होंने मौजूदा सरकार और जनप्रतिनिधियो सहित विभागीय अधिकारियों पर आरोप लगाया कि इस सरकार में ना तो समय से बिजली मिल रही है और ना ही ट्रांसफार्मर जलने पर समय से बदला जा रहा है।

 करीब दो हफ्ते पूर्व शिकायत करने के बावजूद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। अधिकारी को फोन करने पर कल परसों में बदल दिया जाएगा का आश्वासन देकर टालमटोल कर रहे हैं। जिसपर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर ट्रांसफार्मर जल्द ही नहीं बदला गया तो हम लोग बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगें। 

इस दौरान विकास सिंह, महेन्द्र प्रताप सिंह, प्रमोद यादव ,ओमप्रकाश मौर्या, महेन्द प्रताप कुशवाहा, सुदामा मौर्या, रवि यादव, कपिल देव, सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ