Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चंदौली में शादी समारोह में जागेश्वर धाम जा रही यात्रियों से भरी पिकअप गड्ढे में गिरी

पिक अप में सवार 06 की हालत गंभीर ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर

20 घायलों का सीएचसी चकिया पर चल रहा प्राथमिक उपचार 

चंदौली,चकिया। थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव के पास शादी समारोह में बाबा जागेश्वर नाथ धाम जा रही यात्रियों से भरी पिकअप गड्ढे में गिर गई। पिक अप में सवार 06 लोगो को गम्भीर चोटें आई हैं, जिन्हे ईलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया है वहीं अन्य 20 यात्रियों को सामान्य चोटें आई है जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चकिया में प्राथमिक उपचार चल रहा है।

उक्त के सम्बन्ध में अ0पु0अधी0(आप) का वक्तव्य

बता दें कि शंकर पुत्र किशुन बियार निवासी ग्राम उतरौत थाना बबुरी की पुत्री की शादी फिरोजपुर में तय थी जो बाबा जागेश्वर नाथ धाम पर सम्पन्न होनी थी। शंकर अपनी पुत्री की शादी के समारोह में अपने परिजनों और घर वालो के साथ उतरौत से बाबा जागेश्वर नाथ अपने पिकअप से 26 लोगों को लेकर खुद चलाते हुए जा रहे थे कि ग्राम फिरोजपुर थाना चकिया के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्डे में गिर गयी।

 घटना की सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा सभी घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चकिया भेजा गया। पिकअप में सवार 06 लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये जिन्हे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया है इसके अतिरिक्त पिकअप में सवार अन्य 20 यात्रियों को सामान्य चोटें आयी है जिनका प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चकिया में चल रहा है । ला एंड ऑर्डर की कोई समस्या नही है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ