खेत में काम करने गये युवक की आकाशीय बिजली की जद में आने से हुई मौत
चंदौली,सकलडीहा। थाना क्षेत्र के उकनी विरमराय गांव मे शनिवार को पूर्वान्ह 9:15 बजे खेत में काम करने गए दिनेश यादव पुत्र स्व. शायलाल यादव 36 वर्ष की आकाशीय बिजली के चपेट मे आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पंचनामा बाद अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं माता पौधारी देवी पत्नी रेनू यादव पुत्री अंशिका और पुत्र अंश यादव का रो रोकर बुरा हाल रहा।
पौधारी देवी के तीन पुत्रों में रमेश, इंद्रेश के बाद दिनेश सबसे छोटा था। जिसके पास एक लड़की अंशिका 16 वर्ष तथा एक लड़का अंश 10 वर्ष है। परिवार में एक ही कमासूत व्यक्ति था जिसकी असामयिक मृत्यु हो जाने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह और नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह ने बताया कि किसान को उचित सहयोग का भरोशा देते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बाद अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
0 टिप्पणियाँ