पिकअप मे क्रूरता पूर्वक लादकर बध हेतु ले जाया जा रहा था बिहार
चन्दौली- जनपद के रास्ते विभिन्न राज्य व जनपदों में पशुओं की तस्करी करने वाले अपराधियों के प्रति कड़ा रूख अपनाते हुए
जनपदीय पुलिस ने दो अलग अलग थानों से कुल 09 गोवंशों को पशु तस्करों के चंगुल से छूटकारा दिलाया। वहीं तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर सम्बंधित थानों पर सुसगंत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
अंकुश मालवीय
थाना इलिया प्रभारी निरीक्षक हरिश्चन्द्र सरोज ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर ग्राम खिलची के पास से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप नंबर UP65FT9268 से चार पशु बरामद किया गया वहीं गाड़ी को सीज किया गया है। चालक सीट पर बैठे अंकुश मालवीय पुत्र अनिल कुमार मालवीय निवासी ग्राम सेमरा थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 64/2024 धारा 11 पशु क्रूरता नि0 अधिनियम में पंजीकृत कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
फोटो: थाना अलीनगर पर पुलिस टीम के साथ वाहन चालक व स्वामी राहुल कुमार प्रजापति तथा खलासी सौरभ व सीज गाड़ी
प्रभारी अलीनगर निरीक्षक शेषधर पाण्डेय के ने बताया कि सोमवार को 5:30 बजे की उ.नि. जितेन्द्र कुमार उपाध्याय मय हमराह को मुखबिर की सूचना पर सिंधीताली पुल हाईवे के पास से पिकअप नम्बर UP72BT 8417 में लदे 05राशि गोवंशो को तस्करो से मुक्त कराकर वाहन चालक व स्वामी राहुल कुमार प्रजापति पुत्र बसंत लाल प्रजापति 24 वर्ष निवासी हालमाई थाना देल्हुपुर जनपद प्रतापगढ़ तथा खलासी सौरभ पुत्र भोला शर्मा19 वर्ष निवासी हालमाई थाना देल्हुपुर जनपद प्रतापगढ़ के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 134/24 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम तथा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम थाना अलीनगर जनपद चन्दौली दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई है।
पुछताछ में उक्त पशु तस्करों ने बताया कि इन गोवंशों की बिक्री से उन्हें भारी मात्रा में मुनाफा होता है जिसे तस्करी में सम्मिलित सभी सदस्यों में बराबर-बराबर बाट लिया जाता है।
0 टिप्पणियाँ