मानव संसाधन एवं महिला विकास के तत्वावधान में ब्लाक सभागार में सम्पन्न हुई गोष्ठी
चकिया,चंदौली। 25जुलाई 2024 को मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के तत्वाधान में विकास खण्ड सभागार चकिया में बाल संरक्षण के मुद्दे (बाल विवाह, बाल श्रम, बाल यौन शोषण, बाल तस्करी और अशिक्षा) पर बहु हितधारकों (स्वयं सेवी संगठन के प्रतिनिधि, पत्रकार , समाजसेवी एवं अधिवक्ता)के साथ समन्वय बैठक किया गया।
कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख शंभूनाथ यादव के द्वारा बताया गया कि बाल विवाह एक सामाजिक समस्या है! इसके खिलाफ जागरूकता चलाने की जरूरत हैं सभी (अधिवक्ता, पत्रकार,स्वयं सेवी , समाजसेवी संगठन) को मिलकर इनके खिलाफ आवाज बुलंद करने की जरूरत है। संस्था से प्रोग्राम मैनेजर शहनाज वानो के द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे मे बताया गया कि बाल हितैषी पंचायत में क्या हम सभी का क्या भुमिका होगी। जिससे सभी बच्चे ग्राम स्तर पर सुरक्षित रहे। ग्राम स्तर पर बच्चों के शिक्षा के साथ साथ खेल का मैदान भी होना चाहिये जिससे मानसिक और शारिरीक विकास हो सके।
समाज सेवी अजय राय के द्वारा बाल अधिकार संरक्षण अधिनियम के तहत बच्चों को को 14 वर्ष के निचे काम नही कराना चाहिये और जो किशोर(14-18 वर्ष) उनसे कोई जोखिम या खतरनाक उद्योग में नहीं लगा सकते। बाल अधिकार संरक्षण के अधिकार के लिए आयोग बना हैं और अधिनियम बनाकर कानून को मजबूत बना दिया जो बाल श्रमिकों , बच्चे का योन उत्पीड़न , और बच्चों के अधिकार को हनन करता हैं उस पर कड़ाई से कानूनी कार्रवाई की जरूरत हैं इसके लिए कड़े कानून बने थे लेकिन बाद में 2015 में संसोधन कर कानून को हल्का कर दिया गया फिर भी बच्चों के अधिकार के लिए हमें हर स्तर पर आवाज उठानी चाहिए और सरकार को भी कड़ी कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए !
बच्चों के अधिकार , शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए लड़ने वाले स्वयंसेवी संस्था को हम बधाई देता हूं! बाल अधिकार व उत्पीड़न को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासभा भी सचेत हैं और चिन्तित हैं ! वही आदर्श जन चेतना समिति के डायरेक्टर कृष्ण चंद्रा श्रीवास्तव के द्वारा पाक्सो एक्ट के तहत विभिन्न प्रकार की धाराएं हैं जिनको समाज को जानना चाहिए क्योंकि कानून के अनुपालन करने से कुछ अपराध कम हो सकता है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के बारे में विस्तृत रूप से बताये। और इसको रोकने के लिये हेल्प लाइन नंबर का भी कोई प्रयोग कर सकता है।
पत्रकार विजय विश्वकर्मा के द्वारा बताया गये वाल हितैषी वातावरण बनाने मे हम सभी पत्रकार का अहम रोल है कोई बच्चा जोखिम मे है तो चौथे स्तम्भ के माध्यम से आवाज को उठाकर न्याय दिलाने मे सहयोग किया जा सकता है। रोजा संस्थान से हिटलर सिंह के द्वारा लिगं समानता की बात कही जिससे बालिकाओ को भी मुख्य धारा से जुड़ सके। श्रम विभाग से वीरेंद्र पाण्डेय ने श्रमिकों के कानून के बारे मे बताए। स्वर्ग सस्था से अन्जाना गुप्ता, खुशी कि उड़ान से प्रियंका गुप्ता, (DLSA) से रजनीश, दिनेश ने भी अपनी बात रखी ।
इस कार्यक्रम में लगभग 72 लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम में परवेज नरायन, रीता, सन्जू, प्रीति, गुलाब, अशोक, सुनील, देवेन्द्र, मुकेश उपस्थित रहे। और कार्यक्रम का संचालन अखिलेश कुमार के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गणेश प्रसाद विश्वकर्मा के द्वारा किया गया।
0 टिप्पणियाँ