प्रभारी मंत्री का बयान व सूचना विभाग का प्रेस नोट कहता हैं कि उत्तर प्रदेश में 64करोड़ का पौधारोपण होगा लेकिन अभी तक बीस जुलाई का सरकार के तरफ से लक्ष्य36•45 करोड़ हैं और चंदौली में6328826पौधारोपण का लक्ष्य हैं ! आगे का लक्ष्य कोई घोषित नहीं हैं तब लक्ष्य के अंतर पर आईपीएफ नेता अजय राय ने सवाल उठाया
चंदौली। जनप्रतिनिधियो व विभागीय अधिकारियों ने मौसम की बेरुखी के समय पौधारोपण किया. जीवन के लिए पौधारोपण करना कितना जरूरी हैं हम सभी ने महत्व को समझा और पौधारोपण किए गए पौधे की रक्षा किए जाने का संकल्प लिया.
लेकिन ट्री गार्ड , जाली व तारकशी की व्यवस्था करने के लिए सरकार द्वारा पैसा पास न करने के कारण लगभग जो जानकारी मिल रहीं हैं उसमें हजारों पौधारोपण किए पौधे को बकरी/जानवर चर गए, सरकार का पैसा , जनप्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों का मेहनत गया बेकार. लेकिन अभी भी जंगल विभाग पौधारोपण किए पौधे को बचाने के लिए कर रहीं अथक प्रयास. लेकिन लगभग ग्राम सभा व नगर में लगाए पौधे का बहुत बुरा हाल हैं !
आईपीएफ नेता अजय राय ने सरकार से पौधारोपण किए पौधे की रक्षा के लिए बजट देने की मांग किया हैं ! उन्होंने इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया कि सरकार लक्ष्य लेती हैं 36•45 करोड़ का और चंदौली जनपद में लक्ष्य लेती हैं 6328826 पौधारोपण करने का लेकिन प्रभारी मंत्री व सूचना विभाग चंदौली द्वारा 64 करोड़ का लक्ष्य कहना पुरे उत्तर प्रदेश के लिए सत्यता पर सवाल उठाता हैं. क्योंकि अभी तक सरकार बीस जुलाई के अलावा कोई लक्ष्य का निर्धारण नहीं किया हैं !
आईपीएफ नेता ने कहा कि हम पहले हीं आंशका व्यक्त कर चुके थे कि पौधारोपण के लिए 26 विभाग व 102 नोडल अधिकारी नियुक्त कर पौधारोपण का लक्ष्य पुरी कर रहें हैं और पौधे का रक्षा करने का संकल्प ले लिया लेकिन हम पौधे को बचाने में लगभग असफल हो रहें हैं. इसलिए जनता के बीच जागरूकता के साथ-साथ रक्षा करने के साधन भी उपलब्ध कराने होंगे.
इसलिए गांव सभाओं से लेकर हर विभाग को सरकार बजट दे. वहीं सभी विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दे कि पौधारोपण किए पौधे कि रक्षा हो !
0 टिप्पणियाँ