चन्दौली ,सकलडीहा। क्षेत्र के महरखा गांव स्थित जच्चा बच्चा उपकेंद्र पर झाड़ू लगाने को लेकर उपजे विवाद में एएनएम व सीएचओ में मारपीट हो गया। शिकायत पर गुरुवार को एडिशनल सीएमओ सहित अन्य विभाग अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए और कार्यवाई का आश्वासन दिया।
क्षेत्र के जच्चा बच्चा उपकेंद्र पर एएनएम चंद्रकला व सीएचओ आरती गुप्ता में परिसर में झाड़ू लगाने को लेकर बुधवार को विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हुई तो गुरुवार को जच्चा बच्चा उपकेद्र पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
इससे पहले चहनिया ब्लॉक के सीएचओ सुनील वर्मा, धर्मेंद्र, के के यादव, निशा, पुष्पा,अविनाश सहित तमाम लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ के बैनर तले पहुंचकर हंगामा शुरू कर राजनीतिक पल भी देने का प्रयास किया। लेकिन अधिकारियों के पहुंचने के बाद मामला शांत हो गया।
लगभग दो घंटे चली जांच पड़ताल के दौरान काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर इकट्ठा हो गई । जांच के दौरान पूछे जाने पर एएनएम चंद्रकला ने बताया कि जच्चा बच्चा उपकेद्र पर साफ सफाई को लेकर विवाद हुआ है। इसको तूल देने का काम किया जा रहा है। वही एडिशनल सीएमओ आरबी शरण ने बताया कि यहां दो कर्मचारी आपस में विवाद कर लिए थे। जिसकी शिकायत पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
इस मौके पर डीसीपीएम सुधीर राय,एचईओ राकेश सिंह, बीसीपीएम जेपी सिंह,डीपीएम रोशन आरा सहित तमाम स्वास्थ्य अधिकारी शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ