चन्दौली- जनपद की साइबर सेल की त्वरित कार्यवाही के चलते आलोकचंद्र तिवारी पुत्र स्व. कमलचन्द्र तिवारी ग्राम सिकरी थाना बबुरी जनपद चन्दौली के खाते से निकाली गयी धनराशि 90000/- रुपये को आवेदक खातें में वापस कराया गया।
दिनांक 06.07.2024 को उपरोक्त के खाते से यूपीआई के माध्यम से कुल निकाली गयी धनराशि 90,000/- रुपये के सम्बन्ध मे आनलाइन शिकायत की गयी। पीड़ित उपरोक्त ने फ्रॉड हुए रूपये पाकर पुलिस अधीक्षक चन्दौली, और साइबर थाना जनपद चन्दौली का आभार व्यक्त किया है।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में नि0 दयाराम प्रभारी निरीक्षक, हे0 का0 पवन यादव, का0 संतोष कुमार यादव, का0 मो0 नौशाद साइबर थाना जनपद चन्दौली शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ