संबंधित थानाप्रभारियों से स्वयं वार्ता कर न्यायोचित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए निर्देश दिया
चन्दौली। जनपद पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा प्रत्येक दिन की भांति सोमवार को भी जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं सुनीं गई। जनसुनवाई के दौरान कुल मिलाकर 36 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनके निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित भी किया।
जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराये जाने के क्रम में
अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों के आवेदन लेकर उन्हें न्यायोचित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का आश्वासन दिया। साथ ही प्राप्त प्रत्येक प्रार्थनापत्रों के सम्बन्ध में स्वयं थानाप्रभारियों से वार्ता कर निर्देश दिया।
वहीं पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि फरियादियों की शिकायतों का गुणवक्ता के साथ निस्तारित करना व न्याय दिलाना ही चन्दौली पुलिस की प्राथमिकता है।विभिन्न थानाक्षेत्रों से आये आवेदकों की शिकायतो को जनसुनवाई के माध्यम से गंभीरतापूर्वक सुना एवं संबंधित राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) थाना प्रभारी से स्वयं वार्ता कर आवेदक की शिकायत का निराकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया।
अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई के दौरान आने वाले नागरिकों,आवेदकों,फरियादियों के साथ शिष्ट एवं विनम्र व्यवहार किया जाए व प्रत्येक आवेदक की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनकर उसके गुण दोष के आधार पर सकारात्मक कार्यवाही की जाए।
इस दौरान भूमि विवाद के 11, पारिवारिक विवाद के 04, साइबर के 01, अन्य विवाद से 20 अर्थात् कुल 36 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनके निस्तारण के लिए तत्काल सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया गया है।
0 टिप्पणियाँ