Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चन्दौली एसपी ने चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

अपने प्वाइंट पर न मिलने और सरकारी कार्य में लापरवाही का आरोप 

 चन्दौली। पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद के चार पुलिसकर्मियों को अपने प्वाइंट पर न मिलने और सरकारी कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर रविवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं विभागीय जाँच के आदेश भी दे दिया गया। एसपी की इस कार्यवाही से पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है।

फोटो: पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे की फाइल फोटो 

दर असल, चंदौली एसपी द्वारा शनिवार 11:30बजे से रविवार अपरान्ह 03:00 बजे के बीच जनपद मे अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण व वांछित/वारंटी अभियुक्तो के गिरफ्तारी के साथ अपराध को रोकथाम हेतु बार्डर के थानो को चेकिंग अभियान चलाये जाने का निर्देश दिया गया था।

जिसमे चौकी प्रभारी धरौली उ0नि0 आलोक कुमार सिंह,आरक्षी शैलेन्द्र कुमार सरोज, आरक्षी उमेश कुमार तथा चौकी प्रभारी सैदुपुर दुर्गादत्त यादव चेकिंग में अपने प्वाइंट पर मौजूद नही मिले। पुलिसकर्मीयो द्वारा सरकारी कार्य में लापरवाही को देखते हुए उक्त सभी को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही विभागीय जाँच के आदेश भी दे दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ