Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चन्दौली में बिजली के खम्भे मे उतरा करंट,चपेट मे आये किशोर की मौत

चंदौली। जनपद के पड़ाव क्षेत्र के सुजाबाद निवासी 14 वर्षीय किशोर की सीमेंट के लगे बिजली खम्भे मे उतर रहे करंट की चपेट मे आने से जान चली गई। ग्रामीणों ने पुस्टि के लिए पास के एक निजी चिकित्साल्य मे दिखाया जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अचानक से मौत होने पर परिजन का रों रों कर बुरा हाल है।

फोटो: मृतक मुकेश यादव की शव के साथ परिजन 

प्राप्त जानकारी अनुसार सुजाबाद गांव के बबलू यादव का पुत्र मुकेश यादव पढ़ाई के साथ गावं मे ही दूध बटाने का भी कार्य करता था। रविवार की सुबह साईकिल से दूध लेकर घर से निकला और सौ मीटर की दुरी पर सीमेंट के लगे बिजली खम्भे मे उतर रहे करंट की चपेट मे आ गया और खम्भे मे सट कर तड़पने लगा। 

ग्रामीणों ने तड़पता देख दौड़ कर बचाने का प्रयास किया तब तक बिजली का करंट अपना कार्य कर चूका था और किशोर की जान चली गई थी। बबलू के तीन बच्चों में दो भाई एक बहन मे मुकेश सबसे छोटा था,

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ