मृत्यु भोज में आने वाले खर्च को वृद्ध आश्रम,अनाथालय, और गौशाला में दान दिया गया
चंदौली,सैयदराजा। नगर पंचायत के मालगोदाम रोड में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी नौरंगी देवी का निधन 09 जुलाई को हो गया था। जिसके उपलक्ष्य में 13 वें दिन श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम स्व0 नौरंगी देवी के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर गायत्री परिवार के द्वारा भजन का शुभारंभ किया गया। वहीं नगर के सभी सम्मानित व्यक्ति उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
युवा व्यापार मण्डल अध्यक्ष एवं उनके प्रपौत्र समाजसेवी अंकित जायसवाल ने कहा कि श्रद्धांजलि समारोह में मृत्यु भोज बहिष्कार के प्रण को पूरा किया गया । जो मृत्यु भोज में जो भी खर्च किए जाते हैं वह वृद्ध आश्रम, अनाथालय, और गौशाला में दान दिया गया है।उनके स्मृति में पीपल ,नीम, आम ,जामुन के वृक्षो का रोपण किया गया।
उनके पुत्र जगदीश प्रसाद जायसवाल ने कहा कि मृत्यु भोज पूरी तरह से बंद होना चाहिए। इस दुख की घड़ी में एक शोक सभा का आयोजन कर केवल मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करना चाहिए और मृतक के नाम पर जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए।
जिसमें गीता देवी, रिचा जायसवाल, अनु जायसवाल, अमन जयसवाल, संतोष जायसवाल, टुन्नू मद्धेशिया, अमित अग्रहरि, बच्चा बाबू सेठ, जितेंद्र जायसवाल, मानवेंद्र जायसवाल, शक्ति सिंह, चंदेश्वर जायसवाल, लक्ष्मीकांत अग्रहरि, सिध्दांत जायसवाल, मृत्युंजय सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ