Hot Posts

6/recent/ticker-posts

संवासिनी प्रकरण की सुनवाईं फिर टली, जानें अगली सुनवाई कब होगी

वाराणसी। नये कानून के विरोध में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया, जिसके कारण ढाई दशक पुराने संवासिनी प्रकरण में कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में धरना प्रदर्शन व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोपी कांग्रेस प्रवक्ता व राज्य सभा सांसद रणदीप सुरजेवाला मामले में (एमपी/एमएलए) अजय कुमार की अदालत में सुनवाई होनी थी जो टल गई, अब 12 जुलाई को अगली सुनवाई होगी। 

वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव वर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में सूचीबद्ध पूर्व से ही सुरजेवाला के विरुद्ध सभी कार्यवाहियों पर स्थगन आदेश पारित है। इस लिए सुप्रीम कोर्ट अपने आदेश में सूचीबद्ध होकर सुनवाई और उसपर आने वाले आदेश विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट अग्रिम विधि कार्यवाही निष्पादित करे। इस मामले में सुरजेवाला के खिलाफ स्थानीय अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था,

जिसके खिलाफ सुप्रीमकोर्ट में याचिका लंबित है, सुरजेवाला की तरफ से आरोप से डिस्चार्ज किये जाने का अनुरोध स्थानीय अदालत में किया गया है जिसके लिए केस डायरी और अन्य अभियोजन प्रपत्र की मांग की गई है। अदालत में सुरजेवाला के हाजिर नहीं होने पर अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप नहीं बन पा रहा ऐसे में अदालत ने सुरजेवाला के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है जिसके खिलाफ सुरजेवाला की तरफ से सुप्रीमकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। 

जिसपर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रणदीप सिंह सुरजेवाला के याचिका पर सुनवाई करते हुए उनके विरुद्ध स्थानीय न्यायालय द्वारा सभी कार्यवाहियों पर रोक लगा दी गई है। अपने आदेश में सुप्रीम कोर्ट यह कहा है की अग्रिम सुनवाई तक यह आदेश प्रभावी रहेगा और रणदीप सिंह सुरजेवाला के अधिवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश का हवाला देते हुए कहा कि अग्रिम सुनवाई न होने के करण स्थानीय न्यालायल द्वारा किसी भी प्रकार की कोई भी कार्यवाहीं ना करने का आदेश अग्रिम सुनवाई तक के लिए रोक लगा दी है।

 न्यायालय के आदेश के अनुपालन में स्थानीय न्यालालय द्वारा कोई भी कार्यवाही नही की जा सकती।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ