Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चन्दौली के राउतपुर में ग्राम प्रधान पद पर होना है उपचुनाव : जानें कब होगा नामांकन और मतगणना

20 जून को प्रधान अनिल यादव की मौत हो जाने पर रिक्त पड़ा था पद

चंदौली,सकलडीहा। विकास खण्ड के राउतपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए 22 जुलाई को नामांकन,6 अगस्त को मतदान और 8 अगस्त को मतगणना कराया जाएगा. जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है.

फोटो : के के सिंह बीडीओ सकलडीहा 

बीडीओ के.के. सिंह ने बताया कि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी हो इसको लेकर चुनाव अधिकारी मनोज कुमार सिंह और सहायक चुनाव अधिकारी हवलदार यादव को नियुक्त कर दिया गया है।

बता दे कि राउतपुर ग्राम पंचायत के प्रधान अनिल कुमार सिंह यादव की बीते 20 जून को ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई थी।जिससे यहा की सीट रिक्त हो गई थी।जिससे गांव का विकास कार्य बाधित हो गया था।वही अब इसपर चुनाव को लेकर डीएम की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।

इसके मुताबिक 22 जुलाई को 10 से 4 बजे तक नामांकन, 23 जुलाई को 10 बजे से नामाकन पत्रों की जांच, 24 जुलाई को 10 से 3 बजे तक नाम वापसी व उसके बाद उसी दिन प्रतीक चुनाव आवंटन,6 अगस्त को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान और 8 अगस्त को सुबह 8 बजे से मतगणना कर परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।

बीडीओ केके सिंह ने बताया कि प्रधान पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ