गावों में जन चौपाल लगाने और अपूर्ण आवास को जल्द पूर्ण कराने का दिया निर्देश 

चंदौली,सकलडीहा। गांवो के विकास को लेकर शासन स्तर पर कवायत तेज कर दिया गया है। जिसको लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीओ केके सिंह ने बुधवार को सचिवों के साथ समीक्षा बैठक किया । इस दौरान आगामी 10 जुलाई तक अपूर्ण पीएम और सीएम आवास को पूर्ण कराने का निर्देश दिया। आगामी शुक्रवार से पुन: गांवों में जनचौपाल लगाये जाने का निर्देश दिया।

फोटो: ब्लॉक में बीडीओ केके सिंह सचिवों के साथ बैठक करते हुए
 
सरकार की योजनाओ का क्रियान्वयन ठीक ढंग से हो इसके लिए बीडीओ ने सचिवों के साथ बैठक करते हुए अपूर्ण आवास को दस जुलाई तक पूरा कराने का निर्देश दिया। इसके साथ 302 चयनित आवास के लाभार्थियों की सूची का सत्यापन करके पात्र लाभार्थियों का चयन करने का निर्देश दिया। चेताया कि विकास कार्यो में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

गांवो में वृक्षारोपण के लिए मनरेगा के तहत गड्ढा खुदाई हो। इसके साथ ही मनरेगा मजदूरों को कार्य देने पर जोर दिया। कहा गांवो का विकास शासन के मंशा अनुरूप हो।आमजन की संतुष्टि ही आपके कार्य का मानक है। 

इस मौके पर एपीओ अभिनव पाण्डेय,सचिव गणेश अहीर,पवन दुबे,अरविंद गौतम,महेंद्र यादव,शशिकांत ,राजेश्वर पाल,संजय यादव,प्रिया मौर्या, संदीप गौतम आदि मौजूद रहे।