शादी का झांसा देकर किया था किडनैफ
चंदौली,सकलडीहा। थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-62/2024 धारा 363/366 का वांछित अभियुक्त रविकान्त यादव पुत्र अपरवल यादव 21 वर्ष निवासी कमालपुर थाना धीना जनपद चन्दौली को अलीनगर तिराहा सकलडीहा से गुरुवार को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थानाध्यक्ष सकलडीहा संजय कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक वादी द्वारा उक्त अभियुक्त के बाबत नामजद तहरीर दिया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर अपहरण किया गया है। जिसके सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कर दविश दी जा रही थी। जिसे गिरफ्तार कर कागजी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।
बरामदगी एंव गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह,उ0नि0 विजय राज,हे0का0 अजय कुमार यादव, म0का0 नेहा कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ