आम, जामुन,बरगद,पीपल अमरूद व नीम के कुल 90 वृक्ष लगाए
चंदौली,धानापुर। अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कालेज शहीदगांव के एनसीसी कैडेटों ने आम, जामुन,बरगद,पीपल अमरूद व नीम के कुल 90 वृक्ष लगाए। वहीं संकल्प लिया कि हम अपने वृक्ष की देखभाल भी स्वयं करेंगे और जीवन में हमेशा वृक्ष के प्रति लिए जिम्मेदारी का निर्वहन भी करेंगे।
फोटो : शहीदगांव विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण करते हुए कैप्टन लाल बिहारी प्रसाद ,शिक्षक व एनसीसी कैडेट्स
एनसीसी आफिसर कैप्टन लाल बिहारी प्रसाद ने बताया कि वृक्षारोपण जन अभियान के तहत 91 यूपी एनसीसी बटालियन दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय के मसादेश अधिकारी कर्नल नारायण सिंह के आदेशानुसार "एक कैडेट एक वृक्ष "की संकल्प को पूरा करने के लिए शहीदगांव के कैडेटों द्वारा सोमवार को वृक्षारोपण का कार्य किया गया है.
श्री प्रसाद ने कहा कि प्रकृति में संतुलन तथा अपने आस पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़ पौंधा लगाना जरूरी है पेड़ पौधे के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती हैं । इससे प्रत्येक व्यक्ति की ज़िम्मेदारी बनती है कि कम से कम एक वृक्ष जरुर लगायें।
इस अवसर पर संतोष कुमार, आशुतोष सिंह, हरिश श्रीवास्तव, मृत्युंजय मौर्या सहित विद्यालय के समस्त एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ