Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चन्दौली में डिजिटाइजेशन अटेंडेंस के विरोध में साठ संकुल प्रभारियों ने दिया इस्तीफा

शिक्षकों पर सरकार द्वारा तुगलकी फरमान जारी करने का लगाया आरोप 

चन्दौली,सकलडीहा। विकास खंड के तेरह न्याय पंचायत के 60 से अधिक संकुल प्रभारियों ने ब्लॉक संसाधन केंद्र धौरहरा पर उपस्थित होकर शासन द्वारा शिक्षकों के डिजिटाइजेशन उपस्थिति के विरोध में सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। 

शासन द्वारा महीने के दूसरे मंगलवार को हर न्याय पंचायत में शिक्षक संकुल की बैठक होती है जिसमें निपुण लक्ष्य प्राप्त करने से संबंधित अन्य बिंदुओं पर चर्चा होती है अंत में प्रत्येक संकुल प्रभारी द्वारा डीसीएफ भरा जाता है। मंगलवार को होने वाली बैठक को अपने संकुल में ना करके धौरहरा बीआरसी पर करके सामूहिक रूप इस्तीफा दे दिया और कहा कि शिक्षकों की समस्याओं की ओर सरकार ध्यान न देकर तुगलकी फरमान जारी कर रही है जिससे हम सभी आहत है। सभी नोडल संकुलों सहित शिक्षक संकुलों ने इस्तीफा दे दिया । 

जिसमें जयनारायण यादव, जेपी रावत, शैलेंद्र कुमार, अवनीश यादव, चंद्रशेखर आजाद, रामलाल, रामाराम यादव, लालवरत, भाग्यवती कुशवाहा, प्रतिभा कुशवाहा, सुजाता, वकील, विवेकानंद शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ