Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राउतपुर में ग्राम प्रधान पद के लिये एकही उम्मीदवार ने किया नामांकन,निर्विरोध चुना जाना तय

मृतक प्रधान की पत्नी चिंता देवी और पुत्री सोनम ने दो नामांकन पत्र खरीदा था, जिसमें सिर्फ चिंता देवी सिंगल उम्मीदवार द्वारा नामांकन किया गया। 

चंदौली,सकलडीहा, जिलाधिकारी निखिल टी फूंडे के निर्देश पर गांव सभा में रिक्त पदों पर चुनाव कराने की अधिसूचना जारी कर दिया गया है। इस क्रम में सोमवार को बीडीओ के.के. सिंह के कार्यालय में राउतपुर ग्राम सभा में प्रधान पद पर सिंगल उम्मीदवार चिंता देवी ने नामांकन किया। 

फोटो: बीडीओ केके सिंह के कार्यालय में राउतपुर प्रधान पद की उम्मीदवार नामांकन करते हुए

24 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच के बाद शेष प्रक्रिया की जायेगी। हालाकि सिंगल उम्मीदवार होने पर निर्विरोध चुना जाना तय है। इस दौरान आरओ मनोज कुमार सिंह, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी और हवलदार यादव को सहायक चुनाव अधिकारी मौजूद रहे।

 राउतपुर ग्राम पंचायत के प्रधान अनिल कुमार सिंह यादव का बीते 20 जून को ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई थी। जिससे यहा की सीट रिक्त हो गई थी। जिससे कारण राउतपुर गांव का विकास कार्य बाधित हो गया था।

जिसे लेकर डीएम के निर्देश पर चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही चुनाव की तैयारी तेज कर दिया गया है। ब्लॉक प्रशासन की ओर से 22 जुलाई को 10 से 4 बजे तक नामांकन की प्रकि्रया किया गया था। नामांकन के लिये मृतक प्रधान की पत्नी चिंता देवी और पुत्री सोनम ने दो नामांकन पत्र खरीदा था। जिसमें सिर्फ चिंता देवी सिंगल उम्मीदवार द्वारा नामांकन किया गया। 

 इस बाबत आरओ मनोज कुमार सिंह जिला भूमि संरक्षण अधिकारी और सहायक चुनाव अधिकारी हवलदार यादव ने बताया कि 23 जुलाई को 10 बजे से नांमाकन पत्र की जांच के बाद 24 जुलाई को सिंगल उम्मीदवार होने के कारण निर्विरोध चुना जाना तय है। इस मौके पर बीडीओ के.के. सिंह, राकेश यादव, प्रमोद यादव सहित अन्य रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ