संदेश

अगस्त, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बाबा कीनाराम धाम आयेंगे सीएम योगी

चित्र
सुरक्षा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था हेतु तैनात किये पुलिस बल पूर्ण चैतन्यता व निष्ठा पूर्वक दायित्व निर्वहन का निर्देश लगातार सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम से रखी जा रही निगरानी चंदौली । जनपद के थाना बलुआ अन्तर्गत स्थित बाबा कीनाराम मठ, रामगढ़ में 01-03 सितंबर तक मनाएं जाने वाले बाबा कीनाराम जन्मोत्सव मे शामिल होने रविवार को अपरान्ह 3 बजे सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं । सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला पुलिस व प्रशासन द्वारा समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।एसपी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था हेतु ड्यूटी में लगाये गये पुलिस बल को ब्रीफ कर अधिकारी व कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। एसपी द्वारा ड्यूटी में लगाए गए समस्त पुलिस बल को निर्देशित किया गया है कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी, सतर्क दृष्टि बनाये रखते हुये पूरी गम्भीरता से अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। कोई भी अप्रिय सूचना अथवा संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु की जानकारी मिलने पर अविलंब सम्बन्धित अधिकारियों को सूचित करें।  यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत बनाए गए वाहन पार्किंग में ही खड़े हो...

बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव में सीएम आगमन को लेकर तैयारियों का डीएम एसपी ने लिया जायजा

चित्र
लगातार सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम से रखी जायेगी निगरानी पूर्ण चैतन्यता व निष्ठा पूर्वक दायित्व निर्वहन हेतु किया गया निर्देशित   चंदौली।  जनपद के थाना बलुआ अन्तर्गत स्थित बाबा कीनाराम मठ, रामगढ़ में 01-03 सितंबर तक मनाएं जाने वाले बाबा कीनाराम का जन्मोत्सव की समस्त तैयारियां जिला पुलिस व प्रशासन द्वारा पूर्ण कर ली गई हैं।शनिवार को जिलाधिकारी निखिल टी फुण्डे व पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। फोटो : बाबा कीनाराम आश्रम में तैयारियों का जायजा लेते डीएम एसपी  एसपी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था हेतु ड्यूटी में लगाये गये पुलिस बल को ब्रीफ कर अधिकारी व कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी, सतर्क दृष्टि बनाये रखते हुये पूरी गम्भीरता से अपने कर्तव्य का निर्वहन करें।  कोई भी अप्रिय सूचना अथवा संदिग्ध व्यक्ति व वस्तु की जानकारी मिलने पर अविलंब सम्बन्...

बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में शामिल होंगे सीएम योगी

चित्र
पूजन, दर्शन के बाद लोगों को करेगें संबोधित  कीनाराम पौराणिक स्थल को पर्यटन से जोड़ने के साथ ही करोड़ो रुपये से विकास कार्यों की देंगे सौगात  चन्दौली : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को चंदौली दौरे पर रहेंगे. जहां चंदौली में रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम आश्रम में जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे. दर्शन पूजन के साथ ही लोगों को संबोधित करेंगे. इसके अलावा इस पौराणिक स्थल को पर्यटन से जोड़ने के साथ ही करोड़ो रुपये की लागत से इसके विकास कार्यों की सौगात देंगे. सीएम योगी के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है. जबकि सुरक्षा की भी चाक चौबंद व्यवस्था कर ली गई. वहीं सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए वीवीआईपी प्रोटोकॉल मेंटेन किया जा रहा है. फोटो : बाबा कीनाराम आश्रम का मुख्य द्वार  क्या है प्रोटोकॉल   सीएम योगी आदित्यनाथ प्रोटोकॉल के तहत दोपहर 3 बजे बाबा कीनाराम इंटर कालेज पहुंचेंगे. वहां करीब 1 घण्टे बाबा कीनाराम मठ के लिए रिजर्व रहेगा. इस दौरान वे कीनाराम जन्मस्थली का अवलोकन करेंगे साथ ही स्थल की भव्यता को बढ़ाने के लि...

सड़क दुर्घटना में घायल पुलिसकर्मी को 20. 98 लाख रुपये क्षतिपूर्ति देने का आदेश

चित्र
सनबीम एकेडमी के वाहन से सड़क हादसे में  पुलिसकर्मी का कई जगहों पर टूट गया था पैर  दवा इलाज में अब तक 15लाख रूपये हो चुके हैं खर्च  वाराणसी । सनबीम एकेडमी के वाहन से ड्यूटी पर जा रहे पुलिसकर्मी अशोक कुमार शर्मा की हुए दुर्घटना के मामले में पीठासीन अधिकारी (मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण) अश्वनी कुमार दुबे की अदालत ने बीमा कम्पनी को पीड़ित व्यक्ति अशोक कुमार शर्मा को क्षतिपूर्ति के रूप में 7 प्रतिशत व्याज सहित 20 लाख 98 हजार 8 सौ 48 रूपये उसके बैंक खाते में जमा करने का निर्देश दिया है। साथ ही ढाई लाख रुपये पीड़ित के नाम तीन वर्ष के लिए सावधि जमा योजना के तहत किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में जमा करने का निर्देश दिया है। अदालत में पीड़ित की ओर से अधिवक्ता मोहम्मद शमीम व बृजेश सिंह ने पक्ष रखा।  अभियोजन पक्ष के अनुसार इस प्रकार है कि दरोग़ा अशोक कुमार शर्मा 27 दिसम्बर 2008 को जब वह अपने विभागीय कार्य से सी.ओ. अहरोरा (ऑपरेशन) के यहां डाक पहुंचा कर अपने तैनाती पुलिस चौकी राजगढ़ थाना मड़िहान मिर्जापुर अपने मोटर साइकिल से वापस आते समय लगभग 3:45 बजे जैसे ही वह भटेहरा गांव के ...

ठगी की शिकार महिलाओं ने मचाया हंगामा

चित्र
फाइनेंस कम्पनी ने बत्तीस सौ लेकर सत्तर हजार देने का किया था वादा, अब कार्यालय और मोबाइल बन्द कर हुए फरार  बीमा के नाम पर तीस गावों की दस- दस महिलाओं से लिया था बत्तीस बत्तीस सौ रूपये चंदौली , जनपद के सकलडीहा नागेपुर स्थित राजवाहा के समीप एक बीमा कंपनी के नाम से किराये पर मकान लेकर आफिस संचालित किया जा रहा था। जहां पर गांव की महिलाओं को 32 सौ रूपया लेकर 70 हजार उनके खाते में भेजने का आश्वासन दिया गया था। फोटो: कोतवाली में पहुंचकर ठगी की शिकार महिलायें पुलिस कर्मियों से शिकायत करते हुए निर्धारित तिथि पर पैसा नहीं आने पर दर्जनों की संख्या में कई गांव की महिलाये आफिस पहुंचकर हो हल्ला मचाने लगी। महिलाओं ने कंपनी के लोगों पर लाखों रूपये की ठगी का आरोप लगाते हुए कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। महिलाओं का आरोप है कि बीते दो सप्ताह से आधा दर्जन लोग उनके गांव में पहुचकर एक फाइनेंस कंपनी का नाम बताकर समूह की प्रत्येक महिलाओ को 70-70 हजार रुपये देने की बात कही। इसके लिए बाकायदा इनलोगो की आईडी व फ़ोटो ली गई। यह कार्य करीब 30 गांवो में 10-10 म...

पत्रकार के आवास पर एनआईए का छापा निंदनीय : माले

विपक्षी शक्तियों व शख्सियतों को परेशान करने के लिए भाजपा द्वारा जांच एजेंसियों का किया जा रहा दुरुपयोग सरकार जब तमाम मोर्चों पर फेल साबित हो रही है तो इनसे ध्यान भटकाने के लिए एनआईए का डलवा रही छापा  लखनऊ , 31 अगस्त। भाकपा (माले) ने प्रयागराज में एक छात्र कार्यकर्ता व दिल्ली में एक स्वतंत्र पत्रकार के आवासों पर शुक्रवार को डाले गए एनआईए के छापों की निंदा की है। पार्टी ने इसे आलोचना व असहमति की आवाज को चुप कराने की अलोकतांत्रिक कार्रवाई बताया है। राज्य सचिव सुधाकर यादव ने एक बयान में कहा कि भाजपा सरकार में सामाजिक कार्यकर्ताओं व जन अधिकारों की बात करने वालों के उत्पीड़न का सिलसिला लंबे समय से जारी है। विपक्षी शक्तियों व शख्सियतों को परेशान करने के लिए भाजपा द्वारा जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कोई नया नहीं है। उसकी नीतियों से असहमत लोकतांत्रिक बुद्धिजीवी और लेखक-पत्रकार सरकार की नजर में 'अर्बन नक्सल' हैं। उन्हें फंसाने के लिए वह 'पेगासस' तकनीक का इस्तेमाल तक करती है। माले नेता ने कहा कि इलाहाबाद विवि के मेधावी छात्र रहे देवेंद्र आजाद के यहां एनआईए ने छापेमारी की जो साढ़े चार...