ठगी की शिकार महिलाओं ने मचाया हंगामा

फाइनेंस कम्पनी ने बत्तीस सौ लेकर सत्तर हजार देने का किया था वादा, अब कार्यालय और मोबाइल बन्द कर हुए फरार 

बीमा के नाम पर तीस गावों की दस- दस महिलाओं से लिया था बत्तीस बत्तीस सौ रूपये

चंदौली, जनपद के सकलडीहा नागेपुर स्थित राजवाहा के समीप एक बीमा कंपनी के नाम से किराये पर मकान लेकर आफिस संचालित किया जा रहा था। जहां पर गांव की महिलाओं को 32 सौ रूपया लेकर 70 हजार उनके खाते में भेजने का आश्वासन दिया गया था।

फोटो: कोतवाली में पहुंचकर ठगी की शिकार महिलायें पुलिस कर्मियों से शिकायत करते हुए

निर्धारित तिथि पर पैसा नहीं आने पर दर्जनों की संख्या में कई गांव की महिलाये आफिस पहुंचकर हो हल्ला मचाने लगी। महिलाओं ने कंपनी के लोगों पर लाखों रूपये की ठगी का आरोप लगाते हुए कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

महिलाओं का आरोप है कि बीते दो सप्ताह से आधा दर्जन लोग उनके गांव में पहुचकर एक फाइनेंस कंपनी का नाम बताकर समूह की प्रत्येक महिलाओ को 70-70 हजार रुपये देने की बात कही। इसके लिए बाकायदा इनलोगो की आईडी व फ़ोटो ली गई। यह कार्य करीब 30 गांवो में 10-10 महिलाओ के साथ किया गया। लेकिन इन ठगों ने पैसा देने से पूर्व बीमा करने के नाम पर सैकड़ो महिलाओ से 32 सौ रुपये प्रत्येक महिलाओं से वसूली किया।

शुक्रवार को शाम 4 बजे तक सभी के खाते में 70-70 हजार रुपये ट्रांसफर करने की बात कही। लेकिन पैसा भेजने से पहले ही यह ठग आफिस और मोबाइल बंदकर भाग निकले। जब पैसा नही पहुचा तो इन महिलाओ ने ऑफिस पर सुबह से पहुचना शुरू किया। आफिस बंद होने व मोबाइल बंद होने पर महिलाओं ने हो हल्ला मचाने लगी।मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिलाओं को थाने भेजकर शिकायत दर्ज कराने की बात कही।

कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कराया जायेगा। इस मौके पर चंद्रकला, मीना, इंद्रा, गीता, मंशा, शांति, अनिता, कविता,संजू, फूलमती,बिंदु सहित सैकड़ों महिलाएं रही।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा